All About Tal Chhapar
Tal Chhapar
Tal Chhapar Sanctuary Information In Hindi
Tal Chhapar Abhyaran In Hindi, तालछापर वन्यजीव अभयारण्य राजस्थान के चुरू जिले के छापर शहर के पास स्थित है। आपको बता दें कि यह अभयारण्य थार रेगिस्तान और प्रसिद शेखावाटी क्षेत्र में फैला हुआ है। तालछापर में कई तरह के जीव पाए जाते हैं और इसे 11 मई 1966 को एक अभयारण्य का दर्जा दिया गया था। पहले यह क्षेत्र बीकानेर के पूर्ववर्ती शाही परिवार के शिकार के लिए रिजर्व था। यह अभयारण्य लगभग समतल क्षेत्र में फैला हुआ है और यहां पर बबूल, प्रोसोपिस के पेड़ और चौड़े घास के मैदान हैं। अगर आप तालछापर वन्यजीव अभयारण्य घूमने की योजना बना रहें हैं या फिर इसके पास शेखावाटी क्षेत्र के पर्यटन स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं तो इस लेख को जरुर पढ़ें, यहां ताल छापर अभयारण्य के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहें हैं।
1. ताल छापर अभयारण्य में वन्यजीव
तालछापर ब्लैकबक्स देखने के लिए एक आदर्श स्थान है जो यहां काफी संख्या में पाई जाती हैं। इसके अलावा इस अभ्यारण्य में कई रेगिस्तानी जानवर और सरीसृप की प्रजातियों को देखा जा सकता है। अभ्यारण्य में प्रवासी और निवासी दोनों को मिलाकर पक्षियों की कुल 122 प्रजातियाँ निवास करती हैं। यहां देखे जाने वाले प्रवासी पक्षी मध्य मध्य एशिया और यूरोप से आते हैं। तालछापर में अन्य आमतौर पर देखा जाने पक्षियों में हैरियर, पेल हैरियर, ईस्टर्न इंपीरियल ईगल, मार्श हैरियर, स्पैरो हॉक, शॉर्ट-टो ईगल, टॉनी ईगल्स, क्रैक्ड लैकर्स, डेमोरेल क्रेन्स, लिटिल ग्रीन बी-ईटर, स्काईलार्क्स, ग्रीन बी-ईट, ब्राउन कबूतर और ब्लैक आइबिस के नाम शामिल हैं। ताल छापर अभयारण्य पक्षी प्रेमियों के स्वर्ग के समान है और एक प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। यहां पर सर्दियों के मौसम में भारी संख्या में पर्यटक आते हैं।
3. ताल छापर सैंक्चुअरी के खुलने और बंद होने का समय
तालछापर अभ्यारण में २ जीव के लिए ज्यादा प्रसिद्ध है और उन में से एक है ब्लैकबक्स और दूसरा है यह पर आने वाले देशी और विदेशी पक्षियों को देखने के लिए एक आदर्श स्थान है।